|
यूपी में आजा नच ले से बैन हटा
लखनऊः
उत्तर
प्रदेश सरकार ने यशराज फिल्म्स की कल रिलीज हुई माधुरी दीक्षित
अभिनीत आजा नच ले पर
लगाया बैन शनिवार को हटा लिया।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
शैलेश कृष्ण ने कहा कि फिल्म के एक गाने की एक लाइन से एक
समुदाय विशेष की भावनाएं
आहत हुई हैं। उसी लाइन पर आपत्ति के कारण शुक्रवार रात ही
फिल्म के पूरे राज्य में
प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई थी।
राजधानी लखनऊ के सिंगल तथा
मल्टीप्लेक्स थियेटरों के अलावा राज्य के अन्य शहरों में इस
फिल्म के शुक्रवार रात
के शो नहीं हुए और उन्हें रोक दिया गया।
उन्होंने कहा कि
फिल्म के निर्माता यशराज फिल्म्स ने राज्य सरकार को लिखित
आश्वासन दिया है कि गाने
से उस लाइन को अब हटा दिया गया है जिससे किसी वर्ग विशेष की
भावनाएं आहत हुई हैं।
हालांकि निर्माता या गीतकार का ऐसा कोई इरादा नहीं था।
गौरतलब
है कि धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने
5
साल बाद आजा नच ले से फिल्मी दुनिया में अपनी
वापसी की है। यह फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। इससे पहले
माधुरी दीक्षित की
अंतिम फिल्म देवदास 2002
में आई थी।

|