|
रीयल इस्टेट एजेंट फिरोज खान के ऊपर घर खरीदने के बहाने किया
कातिलाना हमला.
मुम्बई:
कांदिवली पुलिस ने एक रीयल इस्टेट
एजेंट की हत्या की सुपारी देने के मामले में
5
लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार
लोगों में एक लड़की भी है। रीयल इस्टेट एजेंट फिरोज खान
कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय से
भी जुड़ा हुआ है।
सीनियर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार जायसवाल के अनुसार
फिरोज खान पर 17
नवंबर को सुबह 7
बजे कुछ लोगों ने कांदिवली पश्चिम में मथुरादास
रोड पर स्थित अतुल टावर के पास कातिलाना हमला किया। फिरोज जब
बेहोश होकर गिर पड़ा,
तो सारे हमलावर भाग गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया
गया। बाद में होश आने पर
फिरोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक फिरोज
को हीरल शर्मा नामक
एक लड़की 15
नवंबर से 10-15
लाख रुपए का घर खरीदने के बहाने फोन कर रही थी। फिरोज
लड़की की साजिश को समझ नहीं पाए और लड़की को
17
नवंबर को सुबह 7
बजे कांदिवली
पश्चिम में अतुल टावर के पास बुला लिया। लड़की
17
नवंबर को सुबह खुद तो नहीं आई,
पर
फोन पर फिरोज को ऐसा आभास देती रही कि वह कांदिवली में अतुल
टावर के पास ही है। उस
वक्त फिरोज कार में थे। वह लड़की को देखने के लिए जैसे ही अपनी
कार से बाहर निकले,
कुछ लोगों ने फिरोज पर कातिलाना हमला किया और फिर भाग गए।
डीसीपी मकारंद
रानाडे के निर्देश पर कांदिवली पुलिस ने पहले तो हीरल शर्मा
नामक लड़की को फोन कर
पुलिस स्टेशन बुलाया,
पर जब वह नहीं आई,
तो मोबाइल नंबर के आधार पर उसका पता ढूंढा
गया,
पर जब यह पता फर्जी निकला,
तो फिर उन लोगों के जरिये पुलिस ने हीरल को पकड़ा,
जिन्हें हीरल ने सबसे ज्यादा फोन किए थे। इसी के बाद फिरोज पर
हमले की गुत्थी तो
सुलझी ही,
हीरल सहित 5
लोग गिरफ्तार भी हुए,
जिनके नाम हैं-मोहम्मद अमीसुद्दीन
तालुकदार,
अख्तर ताहिर शेख,
मोहम्मद अली शेख और शशि अहमद शेख,
पर जिस इस्माइल
इब्राहिम सैय्यद ने फिरोज की सुपारी दी थी,
वह अभी नहीं पकड़ा गया है।
पुलिस के मुताबिक,
इस्माइल ने अपने मैनेजर अख्तर ताहिर शेख के जरिये
मोहम्मद अमीसुद्दीन को
50
हजार रुपए सुपारी के रूप में भिजवाए थे। मोहम्मद
अमीसुद्दीन ने फिर 19
साल की हीरल शर्मा को फिरोज से मकान खरीदने के बहाने फोन करने
को कहा और फिर जब फिरोज हीरल के जाल में फंस गया,
तो मोहम्मद अली शेख और शशि अहमद
के जरिए उस पर कातिलाना हमला करवाया। पुलिस के अनुसार फिरोज
खान ने राइट टू
इनफॉर्मेशन ऐक्ट के जरिये म्हाड़ा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण
जानकारी निकलवाई थीं। इस
कारण से इस्माइल इब्राहिम सैय्यद की पोल तो खुली ही,
उसके धंधे पर भी इसका खासा
प्रतिकूल असर पड़ा था। इसी कारण से इस्माइल ने फिरोज पर
कातिलाना हमला करवाया।

|
 |