|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी पप्पू यादव को बेल
नई दिल्ली :
खराब तबीयत
के आधार पर तिहाड़ जेल में बंद सांसद पप्पू यादव को जमानत देने
से सुप्रीम कोर्ट ने
इनकार कर दिया है। यादव सीपीएम विधायक अजीत सरकार की हत्या के
मामले में तिहाड़ जेल
में बंद हैं। हालांकि कोर्ट ने सांसद को खराब तबीयत के आधार पर
दूसरी रियायतों के
लिए दरख्वास्त देने की अनुमति दे दी है।
कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर अत्यधिक
मोटापे की वजह से यादव कोर्ट नहीं आ सकते तो जेल से ही विडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के
जरिए मामले की सुनवाई की जाएगी। पप्पू यादव पर राजन तिवारी और
दूसरे माफियाओं के
साथ मिलकर, 1998
में पूर्णिया से सीपीएम के विधायक अजीत सरकार की हत्या करने का
आरोप है। पप्पू यादव इससे पहले बिहार की बेऊर जेल में बंद थे,
लेकिन कोर्ट ने
उन्हें वहां मिल रही आलीशान सुविधाओं को देखते हुए तिहाड़
ट्रांसफर कर दिया था।

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |