इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

अब पंजाब में 'आजा नच ले' बैन
 

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश सरकार के बाद अब पंजाब में फिल्म ' आजा नच ले ' को दिखाए जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। यूपी ने शुक्रवार को फिल्म ' आजा नच ले ' को दिखाए जाने पर पाबंदी लगा दी थी। आरोप है कि इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग दलितों के प्रति अपमानजनक है।

सूत्रों के मुताबिक , यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खत लिखकर पूरे देश में इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी शैलेश कृष्ण ने कहा कि फिल्म का टाइटल सॉन्ग जाति विशेष के प्रति आपत्तिजनक

उधर , दिल्ली में इंडियन जस्टिस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ' आजा नच ले ' के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि फिल्म के गाने से दलित आहत हुए हैं। पार्टी के अध्यक्ष उदित राज ने फिल्म दिखाए जाने के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ