|
नवम्बर माह में छह लाख मीटरिक टन से अधिक की धान खरीदी
छत्तीसगढ़ में एक हजार
333 सहकारी समितियों के 1526
धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन
मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर
2007 से शुरू की गई है। समर्थन मूल्य पर धान
खरीदी 31 जनवरी 2008
तथा लिंकिग में 15
फरवरी 2008 तक होगी। राज्य में धान
खरीदी केन्द्रों के माध्यम से एक नवम्बर से 30
नवम्बर तक एक माह के भीतर किसानों से समर्थन
मूल्य पर 407 करोड़ 3
लाख रूपये का छह लाख 15
हजार 811 मीटरिक टन
धान खरीदा गया है। इसमें 221 करोड़
16 लाख रूपये का 3
लाख 27 हजार
644 मीटरिक टन ग्रेड ''ए''
तथा 185 करोड़
87 लाख रूपये का 2 लाख
88 हजार 167
मीटरिक टन धान खरीदा गया है। राज्य में 30
नवम्बर को एक ही दिन में 92 हजार
196 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई हैं।
राज्य में धान खरीदी अभियान के तहत समर्थन मूल्य पर प्रदेश के
10 लाख से अधिक किसानों का लगभग चालीस लाख
मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान
खरीदी के लिए अब तक समितियों को 592
करोड़ 50 लाख रूपये की राशि उपलब्ध करा
दी गई है। अब तक खरीदी गई धान में से 2
लाख 86 हजार 155
मीटरिक टन भारतीय खाद्य निगम तथा 47
हजार 678 मीटरिक टन धान कस्टम मिलर को
उपलब्ध कराया गया है। राज्य में जैसे-जैसे धान की कटाई-मिंजाई
में तेजी आ रही है, उसी के अनुरूप धान
खरीदी केन्द्रों में आवक भी बढ़ रही है।
अब तक रायपुर जिले में सबसे अधिक
127 करोड़ 24 लाख रूपये
का एक लाख 93 हजार 231
मीटरिक टन धान खरीदा गया है। इसी प्रकार
महासमुंद में 74 करोड़ 7
लाख रूपये का एक लाख 12
हजार 483 मीटरिक टन,
धमतरी में 61 करोड़
44 लाख रूपये का 93
हजार 151 मीटरिक टन,
दुर्ग में 67 करोड़
रूपये का एक लाख 213 मीटरिक टन,
राजनांदगांव में 21
करोड़ 63 लाख रूपये रूपये का 32
हजार 261 मीटरिक टन,
कवर्धा में एक करोड़ 71
लाख रूपये का 2 हजार 582
मीटरिक टन, बिलासपुर
में 18 करोड़ 79
लाख रूपये का 28 हजार 366
मीटरिक टन, कोरबा में
53 लाख रूपये का 812
मीटरिक टन,
जांजगीर-चाम्पा में 5 करोड़ 74
लाख रूपये का 8 हजार
894 मीटरिक टन,
रायगढ़ में 15 करोड़ 49
लाख रूपये का 23 हजार
889 मीटरिक टन,
जशपुर नगर में 31 लाख रूपये का
477 मीटरिक टन,
अम्बिकापुर में 3 करोड़ 41
लाख रूपये का 5 हजार
57 मीटरिक टन,
कोरिया में 50 लाख रूपये का 745
मीटरिक टन, कांकेर में 6
करोड़ 93 लाख रूपये का 10
हजार 299 मीटरिक टन,
जगदलपुर में 2 करोड़
22 लाख रूपये का 3
हजार 335 मीटरिक टन तथा दंतेवाड़ा जिले
में एक लाख रूपये का 16 मीटरिक टन धान
खरीदा गया है।

|
 |