इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

विश्व एड्स दिवस पर राज्य में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

 

छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स की भयावहता से लोगों को अवगत कराने आज राजधानी रायपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। हाई स्कूल के विद्यार्थियों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा समिति के समस्त अधिकारियों के सहयोग से पैदल रैली के अलावा स्कूटर रैली भी निकाली गयी। रैली को एड्स परियोजना संचालक अजय कुमार पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण मल्होत्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

 एड्स दिवस के मौके पर आज दिनभर राज्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी सोलह जिलों में अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम में जागरूकता रैली राजधानी रायपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय से निकाली गयी। रैली में हाई स्कूल के छात्रों, मेडिकल स्टाफ, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। रैली के दौरान छात्रों ने एड्स की जानकारी एवं बचाव के संबंध में पोस्टर व बैनर हाथों में लिए हुए थे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों-मोती बाग चौक, राजभवन, सिविल लाईन्स, अंबेडकर चौक, नगर घड़ी चौक, शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक मालवीय रोड से होती हुई कालीबाड़ी चौक में स्थित समिति के कार्यालय में समाप्त हुई।

 रैली के अग्रभाग में समिति द्वारा विशेष रूप से बनवाए गए तीन टांगा गाड़ियों में प्रसिध्द हिन्दी फिल्म शोले के संवादों के माध्यम से एड्स संक्रमण से बचाव की जानकारी जन सामान्य को दी गयी एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित सामग्रियों का वितरण किया गया। यह भी बताया गया कि एड्स के संक्रमण से संबंधित जागरूकता के लिए शिविरों, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बिलासपुर रेडियो के सहयोग से 15 दिनों के कार्यक्रम का प्रसारण एक दिसम्बर को प्रात: से प्रारंभ हुआ। जिसके अंतर्गत फिल्म शोले के संवादों के माध्यम से एड्स संक्रमण से बचाव की जानकारी जन सामान्य को दी जाएगी।

 चूंकि एड्स बीमारी से बचाव का कोई भी टीका उपलब्ध नहीं है। अत: सावधानीपूर्वक व्यवहार करके ही एवं एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा बताए गए उपायों को अपनाकर ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। राज्य के मेडिकल कॉलेज रायपुर में स्टेट ऑफ मॉडल ब्लड बैंक की स्थापना की गयी है, यहां कमरा नं. 137 ए में पीड़ितों के

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ