इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी कार्यालय भवन, जिसका होगा अपना बिजली घर

 

छत्तीसगढ़ में एक ऐसा सरकारी कार्यालय भवन बनने जा रहा है, जिसका स्वयं का बिजली घर होगा, जिसमें वह सूर्य की रोशनी से बिजली प्राप्त कर अपने कार्यालयीन उपयोग के बाद शेष बिजली विद्युत मंडल को भी दे सकेगा। यह पर्यावरण हितैषी अनोखा कार्यालय भवन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग का होगा, जिसका शिलान्यास आज यहां शांति नगर कॉलोनी में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष श्री एस.के.मिश्रा ने भवन की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सौर ऊर्जा प्रणाली पर आधारित यह भवन देश में एक अनोखा उदाहरण होगा, जहां विद्युत नियामक आयोग द्वारा स्वयं की ओर से बिजली पैदा कर उसमें से विद्युत बोर्ड को भी बिजली देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग के नये बनने वाले इस भवन के एक हिस्से में छतरीनुमा छत बनाकर उसमें सूर्य किरणों से सौर ऊर्जा प्राप्त करने के लिए फोटो वोल्टाईक सेलों की प्लेट लगाई जाएगी। इसमें प्रथम चरण में 52 किलोवाट और दूसरे चरण में 25 किलोवाट बिजली सौर ऊर्जा से प्राप्त होगी।

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज यहां शांति नगर में आयोजित इस भवन के शिलान्यास समारोह में आयोग के अध्यक्ष श्री एस.के मिश्रा ने बताया कि चौबीस सौ वर्ग मीटर के भू-खंड में भवन का कुल निर्मित क्षेत्र फल 2100 वर्ग मीटर होगा। इस भवन का रूपांकन कुछ इस प्रकार किया गया है कि यह अन्य सरकारी भवनों से अपनी अलग पहचान बनाएगा। इसमें सोलर पेसिव टेक्नालॉजी का प्रयोग किया जाएगा। इसके फलस्वरूप में दिन में पर्याप्त मात्रा में सूर्य का प्रकाश मिलेगा, लेकिन गर्मी का प्रभाव कम रहेगा। यह व्यवस्था उष्मा अवरोधकों से जरिए दीवारों और छतों पर की जाएगी। भवन में वाष्पीकृत कूलिंग का भी प्रावधान रहेगा। भवन की रूपांकन इस प्रकार किया गया है कि इसमें साधारण भवनों की तुलना में अलग-अलग मौसम में 15 से 45 प्रतिशत बिजली की बचत हो सकेगी। भवन में वर्षा जल संरक्षण अथवा रेनवाटर हार्वस्टिंग की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि भूमिगत जल स्तर को भी संतुलित रखा जा सके।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ