मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री भेखराम साहू केनिधन पर शोक
व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खल्लारी क्षेत्र के पूर्व विधायक
श्री भेखराम साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री साहू का कल महासमुंद में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने
क्षेत्र के विकास और समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में
स्वर्गीय श्री साहू के योगदान को याद किया है और कहा है कि
स्वर्गीय श्री साहू अपने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की
समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे। डॉ. सिंह ने
स्वर्गीय श्री भेखराम साहू के शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति
अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की
शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।