मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र धारकर केनिधन पर
शोक व्यक्त किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तत्कालीन मध्यप्रदेश
सरकार के पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र धारकर के आकस्मिक निधन
पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी
संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। श्री धारकर का इंदौर में
निधन हो गया। डॉ. रमन सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री
और विधायक के रूप में स्वर्गीय श्री धारकर के कार्यकाल को याद
करते हुए कहा है कि श्री धारकर एक अच्छे समाजसेवी,
कर्मठ जनप्रतिनिधि और सुयोग्य प्रशासक थे। डॉ.
सिंह ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की
है।