जकार्ताः
इंडोनेशिया के
जावा द्वीप के दक्षिणी हिस्से में रविवार को भूकंप के तगड़े
झटके महसूस किए गए।
हालांकि इस भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना
नहीं है।
मौसम
विभाग के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0
दर्ज की गई। भूकंप का
केंद्र जावा के पश्चिमी तट उजुंगकुलोन से 78
किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में समुद्र
के अंदर 32
किलोमीटर नीचे स्थित था।
एक अधिकारी के मुताबिक टूरिस्ट स्पॉट
पेलाबुहान रातू में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए लेकिन
इसके कारण अभी किसी
नुकसान की जानकारी नहीं है।