दहेज रूपी राक्षस की शिकार नवविवाहिता ने की आत्महत्या
ठाणे :
ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आयी एक नवविवाहिता दीपाली
भोरकरे (23)
ने
चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दीपाली
के पिता की शिकायत के
आधार पर उसके पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ठाणे शहर के वर्तकनगर
निवासी दीपाली का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व पुणे निवासी संतोष
चिकडोले के साथ हुआ था।
विवाह के कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले दिपाली को प्रताड़ित
करने लगे थे। बताया जा
रहा है कि वे लोग दिपाली पर मायके से सामान व रुपए लाने के लिए
जोर देते थे।