इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

इस्तीफा दे सकते हैं वेंगसरकर, BCCI का इनकार
 

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस खबर का खंडन किया है कि चीफ सिलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने बीसीसीआई से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की है।

एक निजी चैनल ने खबर दी थी कि चीफ सिलेक्टर बोर्ड से नाराज हैं और उन्होंने इस्तीफा देने की धमकी दी है। वेंगसरकर के हवाले से कहा गया था कि बोर्ड के सिलेक्टर्स के प्रति रवैये से कर्नल खासे नाराज हैं और वर्तमान व्यवस्था में अपना काम जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं।

शनिवार शाम को बोर्ड प्रेजिडेंट शरद पवार और वेंगसरकर की मीटिंग हुई थी। उसके बाद वह कोलकाता चले गए , जहां भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

बोर्ड और वेंगसरकर के बीच ताजा लड़ाई सिलेक्शन की तारीख को लेकर है। सिलेक्टर्स का दावा है कि बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले हिस्से के लिए टीम के चयन के लिए मीटिंग 4 दिसंबर को कोलकाता में करने का फैसला किया था।

इस मीटिंग में टेस्ट कप्तान के चयन पर भी फैसला होना था। लेकिन बोर्ड ने बाद में तारीख 4 की बजाय 5 दिसंबर कर दी और जगह भी बदलकर कोलकाता से बेंगालुरू कर दी गई। सिलेक्टर्स की नाराजगी इस बात को लेकर है कि ये सारे बदलाव बिना उनकी सहमति के किए गए।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ