खेत
में दबे एक देसी बम में धमाका होने से एक किसान की मौत.
बिजनौरः
उत्तर प्रदेश के
बिजनौर जिले में खेत में दबे एक देसी बम में धमाका होने से एक
किसान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक चांदपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत
संतनगर बस्ती में
शनिवार शाम जब रामलाल सैनी खेत में काम कर रहे थे तो उनकी
खुरपी जमीन में दबे बम से
टकरा जाने से विस्फोट हो गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार यह
देसी बम जानवरों का मारने के लिए जमीन में दबाया गया था।