इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 

शिफ्ट के काम करने वालों को आम लोगों की तुलना में कैंसर होंने का खतरा अधिक..

 

वाशिंगटन। शिफ्ट में काम करने वाले सावधान हो जाएं!! शिफ्ट में काम करने वाले लोगों और दमकल कर्मियों को आम लोगों की तुलना में कैंसर होने का खतरा कहीं ज्यादा होता है।
इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के 24 वैज्ञानिकों के एक दल ने अध्ययन करने के बाद अपने निष्कर्ष में कहा, “इस बात की पुष्टि हुई है और प्रमाण मिले हैं कि शिफ्ट में काम करने वालों के शरीर का आंतरिक चक्र गड़बड़ा जाता है तथा इससे कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह निष्कर्ष अग्निशमन कर्मियों पर भी लागू होते हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार आंतरिक चक्र शरीर के विभिन्न कोशिकाओं को अलग-अलग वक्त अलग-अलग हार्मोन के उत्सर्जन के संकेत का नियंत्रण करता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की इस कैंसर एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उत्तर अमेरिका और यूरोप की करीब 20 प्रतिशत आबादी शिफ्ट में काम करती है।
औद्योगिक इकाइयों
, संचार माध्यमों, स्वास्थ्य क्षेत्र, आतिथ्य उद्योग एवं मीडिया में शिफ्ट में काम करने का चलन बहुत आम है।
इस अध्ययन की विस्तृत रिपोर्ट दिसम्बर में प्रकाशित की जानी है।
इससे पहले 2001 में सिएटल के फ्रेड हचिसन कैंसर रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में कहा गया था कि रात्रि शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को स्तन कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। जबकि 2004 की एक शोध रिपोर्ट में रात्रि में काम करने वालों को रक्त कैंसर होने तथा 2006 में एक जापानी अध्ययन में हृदय रोग की आशंका ज्यादा होने के निष्कर्ष सामने आए थे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ