भुवनेश्वर । प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में
कल
शाम कोणार्क महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस
महोत्सव में कला और संस्कृति प्रेमियों के
लिए विविध कार्यक्रम पेश किए जा रहे
हैं।
पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम
का उद्घाटन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने
किया। खुले प्रेक्षागृह में जी के सी एम
आ॓डिसी शोध केंद्र के कलाकारों ने
भावपूर्ण आ॓डिसी प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की
शुरूआत की। इस वार्षिक महोत्सव के पहले
दिन मुंबई से आए बिरेश्वर गौतम की कथक
प्रस्तुति ने दर्शकों को अभिभूत कर
दिया।
आज यहां कथकली और आ॓डिसी नृत्य के
कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। गीता
चंद्रन तीन दिसंबर को भरतनाट्यम की
प्रस्तुति देंगी जबकि महोत्सव के चौथे
दिन केरल की श्यामला सुरेंद्रन द्वारा मोहिनी
अट्टम पेश किए जाने का कार्यक्रम है।