|
दिल्ली
मेट्रो की गाजियाबाद तक जाने
की आखिरी रुकावट खत्म.
गाजियाबादः
दिल्ली मेट्रो के गाजियाबाद तक जाने
की आखिरी रुकावट भी खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश की
मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार
को राज्य कैबिनेट के इस फैसले पर मुहर लगा दी कि मेट्रो
गाजियाबाद के वैशाली इलाके
तक आएगी।
गाजियबाद
डिवेलपमेंट अथॉरिटी के वाइस-चेयरमैन एस. के. द्विवेदी ने बताया
कि राज्य कैबिनेट ने
कुछ महीने पहले ही इस प्रोजेक्ट को अपनी मंजूरी दी थी,
लेकिन इसे मुख्यमंत्री की
मंजूरी मिलनी बाकी थी। अब सीएम ने दस्तखत कर दिए हैं और दिल्ली
मेट्रो रेल
कॉरपोरेशन के साथ समझौते पर दस्तखत करने की जिम्मेदारी एस. के.
द्विवेदी को दी गई
है।

|