मुम्बई :
देशी
रिवाल्वर का ट्रिगर न दबने से नालासोपारा के एक डॉक्टर की जान
बच गई। नालासोपारा
में डॉक्टर धीरेंद्र सिंह के ममता क्लिनिक पर 3
अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को धावा
बोल दिया। इन लोगों ने डॉ. सिंह को गोली मारनी चाही,
पर रिवाल्वर का ट्रिगर नहीं
दबा। बाद में ये हमलावर अपने हथियार छोड़कर भाग गए।
वसई तालुका के डिप्टी
सुपरिंटेंडेंट सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि हम इस हमले के
पीछे पैसे को लेकर विवाद
होने की संभावना की जांच कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने पुलिस को
हमलावरों का हुलिया
बताया है जिसके आधार पर उनका स्केच तैयार किया जा रहा है। डॉ.
सिंह नालासोपारा में
अपने रिश्तेदारों की कुछ संपत्तियों की देखभाल करते हैं।
मामले की जांच कर
रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. सिंह के रिश्तेदारों के
नाम नालासोपारा (पूर्व)
स्थित संतोष भुवन में एक एकड़ जमीन है। यह हमला इस संपत्ति को
लेकर विवाद
का नतीजा हो सकता है। डॉ. सिंह द्वारा शिकायत दर्ज कराने के
बाद पुलिस तीनों
आरोपियों की तलाश में जुट गई है।