देहरादून:
मधुमिता
शुक्ला की हत्या के दोषी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री
अमरमणि त्रिपाठी को
शनिवार को हरिद्वार की एक अदालत ने रोशनाबाद जेल भेज दिया।
अमरमणि को एक अन्य मामले
में वाराणसी से हरिद्वार पेशी के लिए लाया गया था।
अमरमणि ने अदालत से
आग्रह किया कि उन्हें रोशनाबाद जेल में ही रखा जाए जहां उनकी
पत्नी मधुमणि भी बंद
हैं। पति-पत्नी दोनों को 24
अक्टूबर के दिन देहरादून के जिला और सत्र न्यायाधीश
वी.बी. राय ने मधुमिता शुक्ला की हत्या के जुर्म में उम्रकैद
की सजा सुनाई थी।