रायपुर:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने भारी
मात्रा में विस्फोटकों के साथ 2
लोगों को गिरफ्तार किया है। रायपुर के एसपी अमित
कुमार ने बताया कि शहर के आमानाका थाने के अंतर्गत पुलिस ने एक
कार वैगन आर से लगभग 3
सौ किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों
गोपाल अग्रवाल और
विजय सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।
अमित कुमार ने बताया कि आमानाका
इलाके में जब वाहनों की तलाशी का काम चल रहा था तब एक वैगन आर
पर पुलिस को शक हुआ।
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली और वहां से 14
कार्टूनों में लगभग 3
सौ किलोग्राम
विस्फोटक बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस विस्फोटकों में
जिलेटिन और डिटोनेटर
शामिल है जिसका इस्तेमाल ज्यादातर नक्सली करते है।
एसपी ने बताया कि दोनों
व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह भिलाई से उडीसा
स्थित खरियार रोड जा रहे
थे। विस्फोटकों को उन्होंने 65
हजार रुपये में खरीदने की बात कही। दोनों से पूछताछ
की जा रही है तथा इनसे महत्वपूर्ण सुराग
मिलने की संभावना है।