माओवादियों ने शनिवार को कांग्रेस के एक स्थानीय नेता
की हत्या कर दी.
हैदराबाद :
आंध्र प्रदेश
के महबूबनगर जिले में संदिग्ध माओवादियों ने शनिवार को
कांग्रेस के एक स्थानीय नेता
की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिले के अमंगल शहर में 3
हथियारबंद उग्रवादियों ने पंथू नायक नामक स्थानीय नेता की उस
वक्त गोली मारकर हत्या
कर दी,
जब वह शहर के बाहरी छोर पर स्थित एक मंदिर में प्रवेश करने
वाले थे। पंथू
नायक अमंगल मंडल के अध्यक्ष भी थे। गोलीबारी में उनकी मौके पर
ही मौत हो गई। पुलिस
ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।