इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ के विकास में कूर्मि समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान - डॉ. रमन सिंह

 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां शहीद स्मारक भवन में आयोजित कूर्मि संझा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कूर्मि समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन और छत्तीसगढ़ के विकास में इस समाज ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज एवं युवा कूर्मि मित्र मंडल, भिलाई नगर के इस संयुक्त आयोजन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन, परिचय पत्रिका 'मिलन' का विमोचन, युवा प्रतिभाओं का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई।

 रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रमेश बैस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, संसदीय सचिव श्री पूनम चन्द्राकर, विधायक डॉ. चेतन वर्मा, पूर्व विधायक श्री धरम कौशिक और रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष श्री श्याम बैस इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डॉ. खूबचंद बघेल के छत्तीसगढ़ियों के संबंध में विचार पर प्रकाशित स्टीकर और ''कूर्मि संझा प्रतिभा सम्मान पुस्तिका'' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित भी किया।

 मुख्यमंत्री ने समाज की महान विभूति स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल के छत्तीसगढ़ियों के संबंध में विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. बघेल ने वर्षों पहले कहा था कि जो छत्तीसगढ़ के विकास से प्रसन्न हो और जिसे छत्तीसगढ़ के अपमान से दुख हो तथा जिसे छत्तीसगढ़ की धरती से प्यार हो, वह किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का हो वह छत्तीसगढ़िया है। उन्होंने इस अवसर पर समाज के लोगों से डॉ. खूबचंद बघेल के बताए रास्ते पर चलकर प्रदेश की तरक्की के लिए काम करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के लोगों की भावना का सम्मान करते हुए हमें छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी। प्रदेश सरकार ने अब छत्तीसगढ़ की जनता की भाषा 'छत्तीसगढ़ी' को राजभाषा का गौरव प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कूर्मि समाज में डॉ. खूबचंद बघेल और स्वामी आत्मानंद जैसी अनेक महान विभूतियों ने जन्म लेकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया। कृषि और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने अपना अग्रणी स्थान बनाया है। उन्होंने कुर्मि संझा के आयोजन को ऐतिहासिक और अनूठा आयोजन बताते हुए कहा कि बारह घंटे का यह आयोजन सामाजिक एकता और बंधुत्व की भावना को मजबूत बनाने और सामाजिक बुराईयों को दूर करके समाज को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

 समारोह में कूर्मि क्षत्रिय समाज की प्रतिभाओं श्री सुशील भोले (साहित्य और पत्रकारिता), डॉ. गजेन्द्र कुमार आडिल (शिक्षा), श्री टोपेश्वर कुमार वर्मा (प्रशासनिक सेवा), श्री गन्नूलाल वर्मा (कृषि), डॉ. एन.डी.आर.चन्द्रा (शिक्षा एवं समाज सेवा), श्री लेवेन्द्र प्रकाश चन्द्राकर (लोक संस्कृति), श्री सुशील चन्द्राकर, श्री लक्ष्मी कुमार गहवई, श्रीमती नंदिनी पाटनवार, डॉ. नीतू हरमुख, श्रीकमल वर्मा, श्री जगदीश राम दिल्लीवार, श्रीमती प्रभा पटेल, डॉ. नकछेद प्रसाद बघमार, श्री गुहाराम कश्यप और श्री हरि प्रकाश कश्यप, छात्र प्रतिभाओं में सौरभ राजवाड़े, विवेक चन्द्राकर, लोकेश कुमार चन्द्राकर, नीरज चन्द्राकर और अभिषेक वर्मा को सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ