इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

वेंगसरकर पद छोड़ना चाहते हैं, तो वह छोड़ सकते हैं, बीसीसीआई नहीं बदलेगा..
 

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर दिलीप वेंगसरकर के बीच लड़ाई करीब-करीब अखिरी दौर में पहुंच गई है। बीसीसीआई ने कह दिया है कि अगर वेंगसरकर पद छोड़ना चाहते हैं, तो वह छोड़ सकते हैं।

रविवार को खबर आई थी कि कर्नल ने बीसीसीआई की नीतियों से नाराज होकर इस्तीफा देने की धमकी दी है। इसके बाद बोर्ड का यह कहना कि वह जाना चाहें, तो जा सकते हैं, साफ कर देता है कि अब दोनों ही एक-दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहते। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने तो अन्य विकल्पों पर विचार करना भी शुरू कर दिया है। इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम के मैनेजर रहे चंदू बोर्डे और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ का नाम लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि दिलीप वेंगसरकर बोर्ड की नीतियों से खफा थे। बोर्ड ने सिलेक्टर्स के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की थी। वेंगसरकर चाहते थे कि इन गाइडलाइंस पर बोर्ड फिर से विचार करे। बोर्ड ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ