इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

रूस में सत्ता पर फिर पुतिन की पार्टी का कब्जा
 

मॉस्कोः रूस में हो रहे संसदीय चुनाव में प्रेजिडेंट व्लादिमीर पुतिन की युनाइटेड रशिया पार्टी (यूआरपी) ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है।

रूस में केन्द्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख व्लादिमीर चुरोव ने संसदीय चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के बाद अब तक की मतगणना के आधार पर यूआरपी की भारी सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद के निचले सदन ड्यूमा के लिए हुए चुनाव में लगभग 60 परसेंट मतदाताओं ने वोट डाले हैं, जिसमें से अब तक 64.4 परसेंट मतों की गिनती की जा चुकी है।

पुतिन की पार्टी को अब तक की मतगणना के आधार पर 62.8 परसेंट वोट मिल चुके हैं। चुरोव ने बताया कि प्रमुख विपक्षी दल कम्युनिस्ट पार्टी को 11.7 परसेंट, ऑल्टरनेशनलिस्ट लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 9.6 फीसदी और जस्ट रशिया पार्टी को 7.2 परसेंट वोट मिले।

चुरोव के मुताबिक अन्य दलों को संसद में प्रवेश के लिए जरूरी 7 परसेंट से अधिक वोट नहीं मिल सके। इस बार कुल 11 पार्टियां चुनाव मैंदान में थीं।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ