करोड़ टका रिश्वत लेने के मामले में अदालत में पेश होंगी हसीना
ढाका । बांग्लादेश की पूर्व
प्रधानमंत्री
और आवामी लीग प्रमुख शेख हसीना आज यहां
एक अदालत में पेश होंगी। वह कथित तौर पर तीन
करोड़ टका रिश्वत लेने के मामले में
आरोपों का सामना कर रही हैं और यहां नजरबंद
हैं।
ढाका के मेट्रोपालिटन सत्र न्यायाधीश
अजीजुल हक ने हसीना और दो अन्य
सहआरोपियों को दोषी ठहराने के लिए तारीख
मुकर्रर की। हसीना के साथ उनकी बहन शेख
रेहाना और पूर्व स्वास्थ मंत्री शेख
फजुल करीम सलीम भी आरोपी हैं। सुरक्षा कारणों
के चलते अदालत ने अपना कामकाज संसद
परिसर में करना शुरू कर दिया है। यहां हसीना को
रखने के लिए एक इमारत को जेल बनाया गया
है।