श्रीलंका में दो लिट्टे विद्रोही ढेर आत्मघाती
हमलावर ने खुद को उड़ाया
कोलंबो ।
श्रीलंका के उत्तरी जाफना
प्रायद्वीव में लिट्टे के एक संदिग्ध
आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा
लिया। उसे सैनिकों ने चारों आ॓र से घेर
लिया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा के मीडिया
केंद्र के मुताबिक कल शाम जाफना के
मुहामलाई में सुरक्षा बलों की रक्षा पंक्ति को
भेदने की कोशिश करते लिट्टे के दो
विद्रोहियों को मार गिराया। केंद्र के मुताबिक
सेना ने विद्रोहियों के दो बंकर भी नष्ट
कर दिये। केंद्र के मुताबिक सेना की आ॓र से
किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
लिट्टे के संदिग्ध आत्मघाती हमलावर ने
कल
जाफना में वादिरी में एक नागरिक के घर
पर विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। सुरक्षा बलों
ने उसे घेर लिया था। सेना ने कहा कि
विद्रोही के छिपे होने की सूचना मिलते ही
सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया।
लिट्टे कार्यकर्ता की पहचान
19
वर्षीय युवक दरानी
के रूप में की गयी है। वह थुम्पालाई का
निवासी है। सैनिकों ने मृतक के पास से एक
अन्य आत्मघाती बम बरामद किया है।