इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

कांग्रेस ने गुजरात को बदनाम किया : भाजपा

 

अहमदाबाद । भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कांग्रेस पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्री य स्तर पर गुजरात को बदनाम करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर कि उसने राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को मौत का सौदागर बताया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल गुजरात में एक रैली में मोदी को बेइमान और मौत का सौदागर बताया था।
राजनाथ सिंह ने आज रात यहां एक एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार राज्य की जनता के आत्मसम्मान को चोट कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासन में मुद्रास्फीती लगातार बढ रही है। अगर कोई चीज सस्ती है तो वह है मानव जीवन।
उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के शासनकाल में हुए कई आतंकवादी हमलों में देश के विभिन्न भागों में सैकडों जान गयीं। गुजरात में पिछले पांच साल में लेकिन कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ क्योंकि भाजपा सरकार समस्या के प्रति सजग थी।
राम सेतु पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में यह हलफनामा भरकर लोगों की भावना पर चोट की कि भगवान राम का असतित्व साबित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस की यह कहकर भी आलोचना की कि वह सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू कर धार्मिक आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ