|
डॉक्टर हड़ताल पर,
छह बच्चों की जान गई
हैदराबाद। सरकारी अस्पताल के डाक्टरों
का हड़ताल पर जाना छह मासूमों की जान ले गया है। हैदराबाद के
‘नीलोफर
चिल्ड्रन्स अस्पताल’
में भर्ती इन बच्चों के माता-पिता के
अनुसार इनकी मौत समय पर इलाज न होने के कारण हुई है।
गौरतलब है कि एक विधायक द्वारा डॉक्टरों पर किए गए हमले के बाद
उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए इस अस्पताल के 250 से ज्यादा
जूनियर डाक्टर हड़ताल पर हैं,
जिसके चलते चिकित्सा सेवाओं पर बुरा असर
पड़ रहा है।
डॉक्टरों की यह हड़ताल राज्य के दूसरे
इलाकों में भी फैल रही है और जूनियर डाक्टर संघ ने धमकी दी है
कि विधायक को निलंबित न किए जाने पर राज्य भर में आंदोलन चलाया
जाएगा।
संघ की राज्य इकाई के अध्यक्ष जी. राजू ने कहा
‘‘हम
तब तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे जबतक
‘मजलिस-ए-इत्तेहादुल
मुस्लिमीन’
के कार्यकर्ता अफसर खान के खिलाफ हत्या
के प्रयास का मामला दर्ज नहीं किया जाता है’’।
इस बीच हैदाराबाद के जिलाधिकारी ने इस बात से इंकार किया है कि
बच्चों की मौत इलाज न होने के कारण हुई है। उन्होंने कहा,
‘‘इस
अस्पताल में आने वाले बच्चे कई बार गंभीर अवस्था में होते हैं,
संभव है इस कारण ही उनकी मौत हो गई हो’’।

|