|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई,
तो
गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी गुजारने वालों को मुफ्त में रंगीन टीवी देगी.
अहमदाबाद
(गुजरात)।
कांग्रेस पार्टी गुजरात में अगर सत्ता में आई तो गरीबी रेखा से
नीचे जिंदगी गुजारने वालों को मुफ्त में रंगीन टीवी देगी।
कांग्रेस ने यह वादा अपने चुनावी घोषणा-पत्र में किया है।
कांग्रेस के इस वादे से भाजपा के खैमे में बेचैनी फैल गई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता वैंकय्या नायडू ने इसके जवाब में कहा कि
कांग्रेस आने वाले 50 साल तक गुजरात में सरकार नहीं बना सकती।
कांग्रेस कुछ करना चाहती है तो केंद्र में होने वाले घोटालों
की जांच करे।
मुफ्त टेलीविजन बांटने के पीछे कांग्रेस के पास भी तर्क है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता अजीत जोगी
कहते हैं टेलीविजन यह सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है। यह शिक्षा,
गरीबों को उनके अधिकारों के प्रति
जागरुक करने का एक जरुरी माध्यम बन चुका है।
चुनावी माहौल में लोगों को टीवी देने का वादा चुनाव पर कितना
असर डालता है,
यह चुनाव
नतीजों के बाद ही पता चलेगा।

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |