इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की शादी..

 

मुंबई : चिंचपोकली से विधायक और पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने अपनी बेटी गीता की शादी के लिए 7 हजार से ज्यादा इन्विटेशन कार्ड भेजे हैं। अपने पिता की अगुवाई वाली अखिल भारतीय सेना के टिकट पर इस चिंचपोकली इलाके से निगम पार्षद का चुनाव जीतने वाली गीता की शादी जाने माने व्यापारी अजय हिरेनवार के साथ 5 दिसंबर को सेंट्रल मुंबई के रॉयल वेस्टर्न इंडिया टर्फ क्लब में धूमधाम से होगी। गीता निगम की सुधार समिति की भी सदस्य हैं।

गवली के बेटे महेश ने बताया कि उसने अपने दोस्तों और करीबियों के लिए करीब 7 हजार इन्विटेशन कार्ड छपवाए और बांटे हैं। इनमें करीब 500 कार्ड वीआईपी लोगों के लिए थे। हालांकि उसने वीआईपी मेहमानों के नामों बताने से इनकार कर दिया लेकिन इतना जरुर कहा कि यहां के अधिकतर राजनेताओं और विधायकों को नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए बुलाया गया है।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इस शादी और अतिथियों की लिस्ट पर कड़ी नजर रखे हुए है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ