ठाणे :
अवैध रूप
से सूद पर रुपये देने का व्यवसाय करने वाले पति-पत्नी को
कोलसेवाड़ी पुलिस ने
गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपति एकनाथ पावशे एवं कमलाबाई को
पुलिस हिरासत में रखा
गया है।
कल्याण निवासी एकनाथ पावशे ब्याज पर लोगों को रुपये देने का
अवैध
व्यवसाय करता था। आहाली गांव के निवासी नाना पाटोले एवं सुमन
भास्कर ने पावेश से 5
फीसदी ब्याज की दर से कर्ज लिया था। ब्याज की रकम अदा करने के
बाद भी पावशे उनसे
अधिक ब्याज की मांग कर रहा था और ज्यादा रुपये और ब्याज न
मिलता देख पावशे ने दोनों
की पिटाई भी की।