पेइचिंगः
दक्षिण पश्चिमी
चीन के युन्नान प्रांत स्थित एक कोयला खदान में हुए गैस
विस्फोट से नौ लोगों की मौत
हो गई।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार आठ लोगों की घटनास्थल पर ही
मौत हो
गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। विस्फोट की यह
घटना कल झाओटोंग सिटी
स्थित एक निजी कोयला खदान में हुई।
दो घायल लोगों की हालत अब भी काफी गंभीर
है। जनवरी से लेकर अक्टूबर तक ही चीन में कोयला खदानों में हुए
विस्फोटों में 1920
लोगों की मौत हो चुकी है।