शिकागोः
अमेरिका का पश्चिमी हिस्सा भारी
बर्फबारी और बारिश की जकड़ में है। इसकी वजह से हुए ऐक्सीडेंट
में चार लोगों की मौत
हो चुकी है। मरने वालों में एक लोकल हॉकी टीम का खिलाड़ी भी
शामिल है।
खराब
मौसम की वजह से एयर ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
ज्यादातर उड़ानें रद्द की
जा चुकी हैं। लोवा के डेस मोनिस एयर पोर्ट पर एक प्लेन के
टैक्सीवे पर फिसल जाने से
एयर पोर्ट पर छह घंटे तक कामकाज बंद करना पड़ा। हालांकि इस
हादसे में किसी तरह का
नुकसान नहीं हुआ।