इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

आदर्श ग्राम के रूप में विकसित होंगे गांधी ग्राम तमोरा और भोरिंग

                 खल्लारी और गढ़फूलझर को पर्यटन स्थल बनाने की कवायद तेज

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के गौरव पुरूषों के जन्मस्थली गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ गौरव योजना चलाई जा रही है।

 जिले के दो गांवो का चयन छत्तीसगढ़ गौरव योजना के तहत किया गया है। बागबाहरा विकासखण्ड के गांधी ग्राम तमोरा तथा महासमुंद विकासखण्ड में तुमगांव के निकट ग्राम भोरिंग में योजनांतर्गत कुल सात विकास कार्यों के लिए 16 लाख दस हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इनमें से दस लाख 98 हजार व्यय कर चार कार्य पूरे कर लिए गए हैं तथा तीन कार्य प्रगति पर हैं। योजना के तहत इन गांवो में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों का चयन किया गया है। इनमें आंगनबाड़ी केन्द्र, महिलाओं के लिए निर्मला घाट, स्वच्छ पेयजल, सी सी रोड, स्वसहायता समूहों का गठन तथा पीडीएस स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

 इसी तरह विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हमारा छत्तीसगढ़ योजना राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही है। जिले में योजना के तहत खल्लारी और गढ़फूलझर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 11 विकास कार्यों हेतु कुल 45 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इनमें से 29 लाख 71 हजार रूपए व्यय कर कुल आठ अधोसंरचना विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ