इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

कार्यक्रम अधिकारी पद हेतु साक्षात्कार 4 एवं 5 दिसम्बर को

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत कार्यक्रम अधिकारी पद के लिए बी.ई.एवं एम.एस.सी. विषय के अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा तथा साक्षात्कार 4 एवं 5 दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जायेगी।

 आयुक्त, रोजगार गारंटी श्री पी.सी. मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी पद के लिए एम.एस.सी. (गणित) विषय के अभ्यर्थियों की 4 दिसम्बर को तथा एम.एस.सी. (भौतिक) और बी.ई.विषय के अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा एवं साक्षात्कार 5 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार के लिए चयनित सभी अभ्यर्थियों को विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा पत्र भेजे जा चुके हैं, जिन अभ्यर्थियों को पत्र प्राप्त नहीं हुआ हो, वे राज्य शासन की वेबसाइट www.cg.gov.in में अपना नाम देखकर अथवा विकास आयुक्त कार्यालय, विकास भवन, रायपुर से संपर्क कर प्रायोगिक परीक्षा और साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं।

 उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम अधिकारी पद के लिए एम.बी.ए. विषय के अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा और साक्षात्कार 2 दिसम्बर को सम्पन्न हो चुकी है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ