|
राज्य में अब तक छह लाख
36
हजार मीटरिक टन से
अधिक की धान खरीदी
छत्तीसगढ़ में एक हजार
333 सहकारी समितियों के 1526
धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन
मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर
2007 से शुरू की गई है। समर्थन मूल्य पर धान
खरीदी 31 जनवरी 2008
तथा लिंकिग में 15
फरवरी 2008 तक होगी। राज्य में धान
खरीदी केन्द्रों के माध्यम से अब तक समर्थन मूल्य पर
429 करोड़ 72 लाख
64 हजार रूपये का छह लाख 36
हजार 700 मीटरिक टन
धान खरीदा गया है। इसमें 65 हजार
944 मीटरिक टन मोटा,
एक लाख 56 हजार
306 मीटरिक टन ग्रेड ''ए''
तथा 15 हजार
585 मीटरिक टन सरना धान खरीदा गया है। राज्य
में अब तक धान खरीदी से एक लाख 90 हजार
127 किसान लाभान्वित हुए हैं।
राज्य में धान खरीदी अभियान के तहत समर्थन मूल्य पर प्रदेश के
10 लाख से अधिक किसानों का लगभग चालीस लाख
मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान
खरीदी के लिए अब तक समितियों को 592
करोड़ 50 लाख रूपये की राशि उपलब्ध करा
दी गई है। अब तक खरीदी गई धान में से 3
लाख 22 हजार 40
मीटरिक टन भारतीय खाद्य निगम तथा 97
हजार 650 मीटरिक टन धान कस्टम मिलर को
उपलब्ध कराया गया है। राज्य में जैसे-जैसे धान की कटाई-मिंजाई
में तेजी आ रही है, उसी के अनुरूप धान
खरीदी केन्द्रों में आवक भी बढ़ रही है।
अब तक रायपुर जिले में सबसे अधिक
58 हजार 25 किसानों से
एक लाख 93 हजार 231
मीटरिक टन धान खरीदा गया है। इसी प्रकार
महासमुंद में 21 हजार 646
किसानों से एक लाख 12
हजार 483 मीटरिक टन,
धमतरी में 21 हजार
172 किसानों से 93
हजार 151 मीटरिक टन,
दुर्ग में 32 हजार
888 किसानों से एक लाख आठ हजार
132 मीटरिक टन,
राजनांदगांव में 15 हजार 574
किसानों से 33 हजार
029 मीटरिक टन,
कवर्धा में 1550 किसानों से 2
हजार 970 मीटरिक टन,
बिलासपुर में 13 हजार
503 किसानों से 31
हजार 228 मीटरिक टन,
कोरबा में 406 किसानों
से 901 मीटरिक टन,
जांजगीर-चाम्पा में 3
हजार 759 किसानों से 10
हजार 301 मीटरिक टन,
रायगढ़ में 6 हजार
518 किसानों से 27
हजार 148 मीटरिक टन,
जशपुर नगर में 191
किसानों से 515 मीटरिक टन,
अम्बिकापुर में 1518
किसानों से 5 हजार 869
मीटरिक टन, कोरिया में
247 किसानों से 848
मीटरिक टन, कांकेर में
5 हजार 869
किसानों से 12 हजार 267
मीटरिक टन, जगदलपुर में 6
हजार 971 किसानों से 4
हजार 512 मीटरिक टन तथा दंतेवाड़ा जिले
में 290 किसानों से 115
मीटरिक टन धान खरीदा गया है।

|
 |