इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

जनपदवार लगेगा आज से रोजगार मेला

 

सरगुजा जिले में 4 दिसंबर 2007 से 4 जनवरी 2008 तक जनपदवार रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य रोजगार गारंटी योजना के तहत् जिले के सभी पंजीकृत मजदूरों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराकर गांव में सार्वजनिक परिसंपत्तियों का निर्माण कर ग्रामीण विकास में तेजी लाना है। ग्राम रोजगार मेले में जिले के सभी क्रियान्वयन एजेंसियों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकासखण्ड स्तरीय मैदानी अमलों को भी मेले में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रीना कंगाले ने रोजगार गारंटी योजना के तहत् अब तक स्वीकृत सभी कार्यो को मेला तिथि से पूर्व प्रारंभ करने निर्माण#क्रियान्वयन एजेंसियों को हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि मेला में जनपद पंचायत के सभी सरपंच और सचिवों को आमंत्रित किया जाए। ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। ग्राम रोजगार मेला स्थल पर रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों एवं उसके निराकरण के साथ कार्यवार प्रगति की समीक्षा जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा की जायेगी।

 ग्राम रोजगार मेला जनपद पंचायतवार इस प्रकार निर्धारित है- जनपद पंचायत भवन सूरजपुर में 4 दिसम्बर को, ग्राम पंचायत भवन असोला अम्बिकापुर में 5 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन रामानुजगंज में 6 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन लखनपुर में 7 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन ओड़गी में 8 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन बलरामपुर में 11 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन मैनपाट में 12 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन वाड्रफनगर में 14 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन लुण्ड्रा में 15 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन राजपुर में 19 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन प्रतापपुर में 20 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन रामानुजनगर में 22 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन बतौली में 26 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन सीतापुर में 27 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन उदयपुर में 28 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन भैयाथान में 29 दिसम्बर को, जनपद पंचायत भवन कुसमी में 3 जनवरी को और जनपद पंचायत भवन शंकरगढ में 4 जनवरी 2008 को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ