|
शक्कर कारखाना आरंभ करने हेतु कारगर पहलनवम्बर
2008 तक उत्पादन संभव
दुर्ग जिले के अन्तर्गत बालोद में स्थित दंतेश्वरी मैय्या
सहकारी शक्कर कारखाना (मर्यादित) प्रारंभ करने का कार्य प्रगति
पर है। इस हेतु जिला एवं राज्य स्तर पर कारगर पहल की जा रही
है। कारखाना प्रारंभ में आ रही कतिपय दिक्कतों के दूर हो जाने
के कारण कारखाना निर्माण का कार्य दिसम्बर
07 के अंतिम सम्ताह से पुन: प्रारंभ होकर,
नवम्बर 2008 तक शक्कर
उत्पादन कार्य प्रारंभ होने की पूरी संभावना है।
प्रबंध संचालक,
दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना
मर्यादित, बालोद से प्राप्त जानकारी के
अनुसार शक्कर कारखाना निर्माण कार्य प्लांट एवं मशीनरी की
कीमतों में आयी वृध्दि के कारण, प्लांट
एवं मशीनरी सप्लायर द्वारा मूल्य वृध्दि की मांग किये जाने से
अवरूध्द हो गया था। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश के तारतम्य में
प्लांट एवं मशीनरी सप्लाई हेतु पुन: निविदा आमंत्रित की गयी
जिसे राज्य स्तरीय निविदा कमेटी के समक्ष 23
नवम्बर 07 को अंतिम
रूप दिया गया। निविदा में निगोशिवेसन उपरांत न्यूनतम मूल्य
रूपये 2868 लाख मेसर्स नेशनल हैवी
इंजीनियरिंग को-आपरेटिव लिमिटेड पुणे से प्राप्त होने के कारण
उसे राज्य स्तरीय निविदा कमेटी द्वारा प्लांट एवं मशीनरी
सप्लाई, इरेक्शन एवं कमीशनिंग हेतु
कान्ट्रेक्ट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। उक्त निर्णय के
तारतम्य में कारखाने द्वारा मेसर्स नेशनल हैवी इंजीनियरिंग
को-आपरेटिव लिमिटेड पुणे को 26 नवम्बर
07 को कार्यादेश जारी कर दिया गया है।
कारखाने स्तर पर अनुबंध निष्पादन की तैयारी की जा रही है।
कान्ट्रेक्टर के साथ 15 दिसम्बर
07 तक अनुबंध कर लिया जाएगा।
प्रबंध संचालक द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि प्लांट एवं
मशीनरी सप्लाई में आये गतिरोध के दूर हो जाने के कारण कारखाना
निर्माण कार्य दिसम्बर
2007 के अंतिम सप्ताह से पुन: प्रारंभ होकर
नवम्बर 2008 तक गन्ना पेराई एवं शक्कर
उत्पादन के लिए तैयार हो जायेगा। शक्कर कारखाने को प्रतिदिन
1250 टन गन्ना तथा पूरे पेराई सीजन में
2 लाख टन गन्ना की आवश्यकता होगी,
जिसके लिए उपसंचालक कृषि दुर्ग एवं कारखाने के
मुख्य गन्ना सलाहकार द्वारा विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा
रही है। किसानों को गन्ना क्षेत्राच्छादन बढ़ाने हेतु प्रेरित
करने एवं उनकी फसल खरीदने हेतु कारखाने द्वारा किसानों से
अनुबंध करने की भी व्यवस्था की जा रही है।

|