इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 विकास के दावों को लेकर गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा- सोनिया गांधी
 

साबरकंठा : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर विकास के दावों को लेकर गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को यहां एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि भगवा दल झूठे दावे और वादे कर रहा है, जबकि उनकी पार्टी की कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे उलट हमारी मंशा सच है। घोषणापत्र में किए गए हमारे दावे झूठ नहीं हैं। बीजेपी ऐसे जता रही है कि उसके सत्ता में आने के बाद से गुजरात में चहुंमुखी विकास हुआ है, लेकिन यहां के लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए सोनिया ने कहा-हमारे समक्ष चुनौती है। गुजरात में मौजूदा सरकार से निजात की जरूरत है।

गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। वोटिंग 11 और 16 दिसंबर को होगी। नरेंद्र मोदी सरकार के कुछ खास चुने हुए उद्योगपतियों को कथित लाभ पहुंचाने का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के लिए विकास का मतलब खुद की और अपने जैसे चार या पांच अन्य की प्रगति मात्र है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ