इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

अमेरिका एटमी डील पर नए सिरे से बातचीत शुरू करने से साफ इनकार- अमेरिका

 

वॉशिंगटन : अमेरिका ने एटमी डील पर नए सिरे से बातचीत शुरू करने से साफ इनकार कर दिया है। उसे उम्मीद है कि डील मौजूदा स्वरूप में ही आगे बढ़ेगी क्योंकि यह दोनों देशों के हित में जरूरी है।

अमेरिकी विदेश विभाग में राजनीतिक मामलों के उपमंत्री निकोलस बर्न्स ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि (परमाणु करार पर) बातचीत फिर से शुरू होने जा रही है। अमेरिका ऐसा नहीं करने वाला। मुझे लगता है कि भारत भी ऐसा करने के लिए नहीं कहेगा। सिंगापुर में पत्रकारों से बातचीत में बर्न्स ने कहा कि यह डील दोनों देशों के लिए बेहतर मौका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल अमेरिकी संसद में इस डील पर फाइनल वोटिंग हो जाएगी। उपमंत्री ने कहा कि डील पर अमेरिकी कांग्रेस में फाइनल वोटिंग होनी है, मुझे भरोसा है कि 2008 की शुरुआत में यह काम हो जाएगा। इसके बाद डील फाइनल। यह एक ऐतिहासिक कदम होगा क्योंकि इसके जरिए भारत परमाणु व्यापार पर लगीं 35 साल पुरानी बंदिशों से आजाद हो जाएगा।

बर्न्स ने कहा कि इस डील पर अमल करने से भारत को आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में असाधारण फायदा होगा। अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों को भी भारत के साथ बराबरी के संबंध कायम करने में मदद मिलेगी। इसीलिए यह असैन्य परमाणु करार बहुत जरूरी है। हम उम्मीद करते हैं और हमें विश्वास है कि डील आगे बढ़ेगी। डील की भाषा को लेकर उठे विवाद संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भारत की अंदरूनी राजनीति पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। यह भारत सरकार का काम है, मेरा नहीं।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ