लिट्टे के रेडियो स्टेशन पर हमले यूनेस्को ने निंदा की
न्यू यॉर्कः
यूएन की
संस्था यूनिसेफ ने श्रीलंका की एयरफोर्स द्वारा लिट्टे के एक
रेडियो स्टेशन पर हमले
की निंदा की है। इस हमले में रेडियो स्टेशन के पांच कर्मचारी
मारे गए थे।
'
वॉयस ऑफ टाइगर्स'
नामक लिट्टे के एक रेडियो स्टेशन पर यह हमला
27
नवंबर को किया गया था। यह रेडियो स्टेशन श्रीलंका के उत्तरी
हिस्से में
किलीनोच्ची के नजदीक स्थित है। यूनेस्को के महानिदेशक कोचिरो
मत्सुरा ने कहा कि
रेडियो द्वारा आपत्तिजनक प्रसारण रेडियो स्टेशन पर हवाई हमला
करने का बहाना नहीं हो
सकता।
मत्सुरा ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से जिनेवा समझौते का
उल्लंघन
होता है जिसमें कहा गया है कि सेना को मीडियाकर्मियों से
नागरिकों के समान व्यवहार
करना चाहिए।