मॉस्को : पुतिन की युनाइटेड रशिया पार्टी (यूआरपी) 17
दिसंबर को
अगले प्रेजिडेंशल इलेक्शन के लिए अपने उम्मीदवार का नाम तय
करेगी। सेंट पीटर्सबर्ग
की गवर्नर वेलेंटीना मतवियेंको ने कहा कि संसदीय चुनाव में जीत
से उत्साहित पार्टी
की 2
हफ्ते में कांग्रेस होगी। उसमें 2
मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए
उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। विजेता पार्टी को राष्ट्रपति
चुनाव के लिए अपना
उम्मीदवार मनोनीत करने का पूरा अधिकार है। उम्मीद है कि
बहुसंख्यक आबादी उसका
समर्थन करेगी। इस बीच,
क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा कि पुतिन के भविष्य के बारे में
कयास लगाने का अभी वक्त नहीं है। निश्चित तौर पर वह अगले साल
मई में दूसरे व्यक्ति
को राष्ट्रपति का पद सौंपेंगे।