|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
आईपीएल से दिख सकता है क्रिकेटरों का आडंबर : गिली
मेलबर्न।
आस्ट्रेलियाई उप कप्तान एडम गिलक्रिस्ट
का मानना है कि एक तरफ व्यस्त कार्यक्रम
के कारण थकान की बातें और दूसरी तरफ इंडियन
प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की चाह
से क्रिकेटरों को आडंबरी कहा जा सकता है।
आस्ट्रेलिया के जिन खिलाड़ियों ने अगले
साल होने वाले आईपीएल ट्वेंटी-20
टूर्नामेंट
में खेलने के लिए अनुबंध किया है,
उनमें गिलक्रिस्ट भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि
हालांकि क्रिकेटर हमेशा कुछ अतिरिक्त
कमाई के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते रहे हैं
लेकिन वह व्यस्त कार्यक्रम के कारण थकान
की शिकायत भी कर रहे हैं और ऐसे में पैसे
की खातिर ट्वेंटी-
20
टूर्नामेंट में खेलने से उनकी गलत
तस्वीर पेश हो सकती है।
गिलक्रिस्ट ने
‘द
ऐज’
समाचार पत्र से कहा,
‘मुझे
ऐसा लगता है कि क्रिकेट
आस्ट्रेलिया ऐसा कुछ सोच रहा है और यह
ऐसा मामला है,
जिस पर एक टीम के तौर पर हमें
विचार करना होगा।’
उन्होंने कहा,
‘लेकिन
ऐसा वर्षों से चला आ रहा है। जब यहां
क्रिकेट न खेला जा रहा हो तब खिलाड़ी कुछ
सीखने और कुछ कमाई करने के लिए इंग्लैंड
जाते रहे हैं इसलिए यह नया नहीं है।
लेकिन मैं समझ सकता हूं कि आलोचक ऐसा कह सकते
हैं कि भले ही हम कम क्रिकेट खेलना चाह
रहे हैं लेकिन जब मोटी कमाई की बात होती है
तो हम अधिक क्रिकेट चाहते हैं।’

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |