नयी
दिल्ली। क्रिकेट में रनों का अम्बार लगाने
वाले सचिन तेंदुलकर पर इतना आयकर बकाया
है कि सरकार उनका नाम संसद में बताने से
नहीं चूकी। सरकार ने खुलासा किया है कि
देश के इस चोटी के क्रिकेटर पर एक करोड़
66
लाख रूपये आयकर बकाया है। सचिन के साथ
उदारता बरतते हुए आयकर विभाग ने इस कर की
अदायगी के लिए किश्तें बांध दी हैं। एक
प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त
राज्यमंत्री एसएस पलणिमणिक्कम ने यह
नहीं बताया कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे
दूसरे खिलाड़ियों पर कितना कर बकाया है।
उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों के आयकर
का ब्योरा केंद्रीय स्तर पर नहीं रखा
जाता और हर खिलाड़ी का आयकर बकाया पता करने के
लिए देश भर से जानकारी जुटानी पडे़गी।