मदुरै।
बहुप्रतीक्षित पासपोर्ट कार्यालय पूर्ण
आधुनिक सुविधाओं और साज-सज्जा के साथ
यहां इस माह की पंद्रह तारीख से कार्य करना
आरंभ कर देगा। संयुक्त सचिव और मुख्य
पासपोर्ट अधिकारी आर सामीनाथन ने यहां
संवाददाताओं को बताया कि इस अवसर पर
होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री
पी.चिदंबरम और प्रणव मुखर्जी के आगमन की
संभावना है। एक बार पासपोर्ट कार्यालय आरंभ
होने के बाद नए आवेदनोें पर तीस दिनों
के भीतर पासपोर्ट जारी होने लगेंगे। साथ ही
तत्काल योजना में केवल
14
दिनों में पासपोर्ट प्राप्त किए जा
सकेगें। अधिकारियों का
कहना है कि कोयम्बटूर में भी शीघ्र एक
पासपोर्ट कार्यालय आरंभ किया जाएगा।