बावरिया गिरोह के संभावित खतरे के मद्देनजर चौकसी बढ़ी..
गाजियाबाद:
ठंड बढ़ने के साथ ही पुलिस ने
बावरिया गिरोह के संभावित खतरे के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी है।
पुलिस ने रविवार की
रात सड़क किनारे और खाली स्थान पर डाली गई झुग्गियों की तलाशी
ली। पुलिस ने
झुग्गियों में रहने वाले लोगों का रेकार्ड भी रखना शुरू कर
दिया है।
पुलिस
के अनुसार,
राज्य के पुलिस महानिदेशक और मेरठ मंडल के पुलिस उप
महानिरीक्षक ने सभी
थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि बावरिया गिरोह की
गतिविधियों पर निगाह रखे।
पिछले कई साल से सर्दी में बावरिया गिरोह रात में सोते हुए
लोगों पर हमले कर लूटपाट
कर चुके हैं। बावरिया गिरोह वारदात के बाद ठिकाना बदल लेता हैं
इसीलिए पुलिस इस पर
विशेष निगाह रख रही है। रविवार को देर रात तक चले अभियान में
पुलिस ने दर्जनों
झुग्गियों की तलाशी ली। महिला पुलिस कर्मियों ने झुग्गी में
रहने वाली महिलाओं से
पूछताछ की।