|
छोटा राजन का शार्प शूटर विष्णु मकोका के तहत दोषी करार
मुम्बई:
मुम्बई की एक विशेष अदालत ने छोटा
राजन के शार्प शूटर विष्णु पिलनकर को मकोका के तहत दोषी करार
दिया है। अब यह
गुरुवार को पता चलेगा कि विष्णु को कितने साल की सजा मिलेगी।
विष्णु के खिलाफ यह
आरोप साबित हो गया कि बिल्डर एन. कुमार पर उसने अपने साथियों
के साथ मिलकर गोलियां
चलाई थीं। यह गोलीबारी
16
सितंबर, 2004
को हुई थी।
विष्णु और उसके साथी
गोलीबारी के बाद फरार हो गए थे,
पर विष्णु को पुलिस ने बाद में ठाणे से जनवरी,
2005
को गिरफ्तार कर लिया था। पर उसका कोई और साथी उसके साथ या बाद
में नहीं पकड़ा गया।
मुकदमे के दौरान विष्णु ने कई बार अदालत से कहा कि वह निर्दोष
है और उसने एन. कुमार
पर गोलियां नहीं चलाईं,
पर पुलिस ने विष्णु के खिलाफ ऐसे सबूत रखे,
जिसके आधार पर
मकोका अदालत ने सोमवार को विष्णु को दोषी करार दिया। पुलिस को
उम्मीद है कि विष्णु
को कम से कम 5
साल की सजा मिलेगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार छोटा राजन ने
एन. कुमार से 25
लाख रुपए का हफ्ता मांगा था। जब एन. कुमार ने हफ्ते के रूप में
इतनी रकम देने से मना कर दिया,
तो एन.कुमार पर गोलीबारी करवाई गई। इस गोलीबारी में
एन. कुमार घायल हो गए थे। शुरूआत में इस तरह की भी खबरें आई
थीं,
कि यह गोलीबारी
रवि पुजारी ने करवाई है,
पर पुलिस ने मुकदमे के दौरान राजन का नाम लिया। एन.कुमार
का एक परिचय यह है कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर बनी
'वास्तव'
जैसी फिल्म
को फाइनैंस किया था।

|
 |