'आजा
नचले'
के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो आंदोलन:
भारतीय
रिपब्लिकन पार्टी
मुम्बई :
भारतीय
रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) ने यशराज फिल्म प्रोडक्शन की नई
फिल्म 'आजा
नचले'
का
जोरदार विरोध किया है। पार्टी अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा है
कि इस फिल्म के गाने
से देश के करीब 25
करोड़ दलितों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि
फिल्मकार
और गीतकार के खिलाफ दलित प्रतिबंधक नियम के तहत कार्रवाई न की
गई तो आगामी 8
दिसम्बर को राज्य स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।
भारिपा (अ) के अध्यक्ष और
सांसद आठवले ने उपमुख्यमंत्री (गृहमंत्री) आर.आर.पाटील ने
मुलाकात करके कार्रवाई की
मांग की। आठवले ने फिल्म सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष शर्मिला टैगोर
से भी त्यागपत्र
देने की मांग की है। अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी कानून के तहत
कार्रवाई की मांग की
जाएगी। आठवले का कहना है कि माफी मांगने से किया गया अपमान तो
वापस आने वाला नहीं।
इसलिए कार्रवाई होनी ही चाहिए।