|
राज्य में अब तक छह लाख
63 हजार मीटरिक टन से अधिक की धान खरीदी
छत्तीसगढ़ में एक हजार
333 सहकारी समितियों के 1526
धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन
मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर
2007 से शुरू की गई है। समर्थन मूल्य पर धान
खरीदी 31 जनवरी 2008
तथा लिंकिग में 15
फरवरी 2008 तक होगी। राज्य में धान
खरीदी केन्द्रों के माध्यम से अब तक समर्थन मूल्य पर
471 करोड़ 20 लाख
21 हजार रूपये का छह लाख 63
हजार 311 मीटरिक टन धान खरीदा गया है।
राज्य में अब तक धान खरीदी से दो लाख 4
हजार 739 किसान लाभान्वित हुए हैं।
राज्य में धान खरीदी अभियान के तहत समर्थन मूल्य पर प्रदेश के
10 लाख से अधिक किसानों का लगभग चालीस लाख
मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान
खरीदी के लिए अब तक समितियों को 592
करोड़ 50 लाख रूपये की राशि उपलब्ध करा
दी गई है। अब तक खरीदी गई धान में से 3
लाख 34 हजार 459
मीटरिक टन भारतीय खाद्य निगम तथा एक लाख 13
हजार 45 मीटरिक टन धान कस्टम मिलर को
उपलब्ध कराया गया है। राज्य में जैसे-जैसे धान की कटाई-मिंजाई
में तेजी आ रही है, उसी के अनुरूप धान
खरीदी केन्द्रों में आवक भी बढ़ रही है।
अब तक रायपुर जिले में सबसे अधिक
62 हजार 200 किसानों
से एक लाख 93 हजार 231
मीटरिक टन धान खरीदा गया है। इसी प्रकार
महासमुंद में 22 हजार 886
किसानों से एक लाख 12
हजार 483 मीटरिक टन,
धमतरी में 22 हजार
733 किसानों से 93
हजार 151 मीटरिक टन,
दुर्ग में 34 हजार
541 किसानों से एक लाख 15
हजार 727 मीटरिक टन,
राजनांदगांव में 16
हजार 692 किसानों से 33
हजार 804 मीटरिक टन,
कवर्धा में 1704
किसानों से 3 हजार 048
मीटरिक टन, बिलासपुर
में 14 हजार 795
किसानों से 38 हजार
041 मीटरिक टन,
कोरबा में 478 किसानों से एक हजार
83 मीटरिक टन,
जांजगीर-चाम्पा में 4 हजार 478
किसानों से 16 हजार
867 मीटरिक टन,
रायगढ़ में 7 हजार 317
किसानों से 30 हजार
04 मीटरिक टन,
जशपुर नगर में 223 किसानों से
625 मीटरिक टन,
अम्बिकापुर में 1783 किसानों से
6 हजार 463 मीटरिक टन,
कोरिया में 284
किसानों से 896 मीटरिक टन,
कांकेर में 6 हजार
272 किसानों से 12
हजार 865 मीटरिक टन,
जगदलपुर में 8 हजार
07 किसानों से 4
हजार 891 मीटरिक टन तथा दंतेवाड़ा जिले
में 346 किसानों से 132
मीटरिक टन धान खरीदा गया है

|
 |