|
शिक्षक समस्या निवारण समिति गठित
शिक्षकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करने के लिए
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक
श्री आई.एस.कवरेती की अध्यक्षता में शिक्षण समस्या निवारण
समिति का गठन किया गया है। इस समिति में शास.बहु.उ.मा.वि.
रायपुर के प्राचार्य श्री एन.कुजुर को उपाध्यक्ष और शास.शिक्षा
महाविद्यालय रायपुर के व्याख्याता श्री संजय गुहे को सदस्य
नियुक्त किया गया है। सहायक संचालक श्रीमती सुजाता गुप्ता
समिति के सदस्य सचिव होंगी।
शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति,
क्रमोन्नति, पेंशन,
स्थानांतरण और अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित
समस्याओं के निराकरण में यह समिति अग्रणी भूमिका निभाएगी। इस
समिति के पास प्रकरण पंजीबध्द हो जाने से उसके निराकरण की
जिम्मेदारी भी समिति की होगी। समिति द्वारा हर सप्ताह बैठक
आयोजित कर प्राप्त प्रकरणों पर विचार कर उनके निदान के आवश्यक
प्रयास किये जाएंगे। इससे शिक्षकों एवं विभागीय कर्मचारियों की
समस्याओं के निराकरण में गति आएगी।

|