इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

बाबरी मुद्दे पर संसद में हंगामा, लोकसभा स्थगित

 

नई दिल्ली : बाबरी विध्वंस की 15 वीं बरसी के दिन गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर लोकसभा दो बार स्थगित होने के बाद शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा में लंच के बाद सामान्य रूप से कामकाज हुआ।

अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को विवादास्पद ढांचा गिराए जाने के बाद से ही संसद में हर साल इस दिन यह मामला उठाए जाने की परिपाटी बन गई है और सदस्य अपनी-अपनी विचारधारा के अनुसार इसके पक्ष और विपक्ष में राय जाहिर करते हैं।

दो बार के स्थगन के बाद लोकसभा में लंच के बाद जब बैठक शुरू हुई तो सपा के सदस्य बाबरी मुद्दे को लेकर अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए जबकि केंद्र सरकार में शामिल आरजेडी के सदस्य लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट सदन में पेश करने की मांग को लेकर अपनी सीटें छोड़कर आगे आ गए।
दूसरी ओर बीजेपी और शिवसेना के सदस्य राम मंदिर निर्माण के पक्ष में नारे बुलंद करते दिखे।

इस बीच उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटलवाल ने शोर-शराबे के बीच केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह से दो विधेयक पेश करवाए और सशस्त्र बल अधिकरण विधेयक-2007 को बिना चर्चा पारित करवा दिया।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ